ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसा: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भोपाल में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल: तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे के 7 दिन बाद दम तोड़ने वाले ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह अंतिम संस्कार भोपाल में किया जाएगा। जानकारी भोपाल कलेक्टर अभिनाश लवानिया ने दी। उन्होंने बताया कि कल दोपहर यानी 16 दिसंबर 2.30 बजे सेना के विमान से उनकी पार्थिव देह भोपाल आएगी। एयरपोर्ट रोड सनसिटी कॉलोनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा जाएगा। 17 दिसंबर शुक्रवार सुबह 11 बजे भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वायुसेना ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। 8 दिसंबर को हुए इस दर्दनाक हादसे में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। वरूण सिंह इकलौते शख्स थे जो इस हादसे के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। उनका बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले गुरुवार को ग्रुप कैप्टन सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

गौरतलब है कि गैलेंट्री अवॉर्ड विनर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सैन्य परिवार से आते थे। उनका परिवार तीनों सेनाओं से जुड़ा है- जल , थल और वायु । ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इंडियन एयरफोर्स से थे। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह आर्मी एयर डिफेंस (AAD) रेजिमेंट में थे और मध्य प्रदेश के भोपाल में पत्नी समेत रहते हैं। कर्नल केपी सिंह के दूसरे बेटे लेफ्टिनेंट कमांडर तनुज सिंह इंडियन नेवी में हैं। वरुण का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला है। वहां परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। वरुण के पिता केपी सिंह भोपाल की कोर 24 से रिटायर्ड होने के बाद यहीं बस गए। वे भोपाल की एयरपोर्ट स्थित सनसिटी कॉलोनी के इनरकोर्ट अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर रहते हैं।

Related Articles

Back to top button