ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

गोवा: सत्ता में आने पर लोगों की सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाएगी आप सरकार

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा के लोगों को आश्वासन दिया कि यदि तटीय राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी तो उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं गोवा के लोगों को यह आश्वासन देना चाहता हूं कि उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में लोगों का कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है और भाजपा खुद ही टूट रही है। ‘आप’ एक सच्ची पार्टी है।”

केजरीवाल ने अलीना सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत भी किया, जिन्होंने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया था। अलीना सल्दान्हा ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने मोहभंग होने के बाद भाजपा को छोड़ा है। वह अब वैसे पार्टी नहीं रही, जैसी दिवंगत मनोहर पर्रिकर के समय थी। अब, मैं सही पार्टी में आ गई हूं, जो आम लोगों के लिए है। मैं भाजपा की कुछ नीतियों का विरोध कर रही थी, जो आम आदमी के खिलाफ है।” केजरीवाल ने सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वह अब सही जगह आ गई हैं।

सल्दान्हा 2012 में अपने पति के निधन के बाद भाजपा में शामिल हुईं थी। अलीना सल्दान्हा के पति मैथनी सल्दान्हा, मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री थे। 2012 में मैथनी के निधन के बाद अलीना सल्दान्हा ने कोर्टालिम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। उन्होंने 2017 में भी भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Back to top button