ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
देश

दिल्ली में मिले ओमिक्रॉन के 2 नए मरीज, अब तक देश के 11 राज्यों में फैला नया वेरिएंट

नई दिल्ली:  साउथ अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि दिल्ली में ओमीक्रोन के दो और नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी

सूत्रों ने बताया कि इन 24 लोगों में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। एक सूत्र ने कहा कि दिल्ली में ओमीक्रोन के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। उनके नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था, जिनमें उनके ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 47 वर्षीय एक व्यक्ति ब्रिटेन से और 22 वर्षीय दूसरा व्यक्ति घाणा से आया था। सूत्रों ने बताया कि ओमीक्रोन से संक्रमित अधिकतर मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

बता दें कि देश में अब कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट से संक्रमण के कुल 155 मामले हो गए हैं। कोरोना का ये वैरिएंट अब तक देश के 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश तक फैल चुका है। महाराष्ट्र ओमीक्रोन वेरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके बाद दिल्ली और फिर तेलंगाना का नंबर है। अभी तक महाराष्ट्र (54), दिल्ली (24), राजस्थान (17), कर्नाटक (19), तेलंगाना (20), केरल (11), गुजरात (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमीक्रोन के मरीजों का पता चला है। कर्नाटक में पांच नए मरीज धारवाड़, भद्रवती, उडूपी और मेंगलुरु से मिले।

Related Articles

Back to top button