ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

राजस्थान: निमराना स्थित इलेक्ट्रानिक कंपनी में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

अलवर। राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar ) जिला स्थित निमराना (Nimrana) इलाके की एक इलेक्ट्रानिक कंपनी  में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद करीब एक दर्जन फायर इंजन मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अलवर में इंडियन जोन स्थित जापानी एयर कंडीशनर कम्पनी डाइकिन के गोदाम में आग लगी है। इस आगजनी में भारी आर्थिक नुकसान की संभावना है। बता दें कि यह कंपनी इलेक्ट्रानिक सामानों का निर्माण करती है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। विवरण प्रतीक्षारत है।

ओडिशा: गुटखा फैक्ट्री में आग

सोमवार को ही ओडिशा के संभलपुर में अईंठापाली थाना अंतर्गत श्रद्धापाली गाव में सफल गुटखा फैक्ट्री में आग लग जाने से वहा कार्यरत 28 मजदूर और कर्मचारी झुलस गए। इनमें से 11 मजदूरों को गंभीर हालत में इलाज के लिए राउरकेला स्थित इस्पात जनरल अस्पताल स्थानातरित किया गया है, जबकि अन्य का इलाज बुर्ला स्थित अस्पताल में जारी है।

हिसार में लगी आग

हरियाणा के हिसार स्थित सेक्टर-15 के एक खाली प्लाट में रविवार को आग लगी थी और दोबारा सोमवार को भी लग गई। आग कितनी भयानक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग बुझाने के लिए करीब 35 हजार लीटर पानी बहाना पड़ गया। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सामने बरवाला रोड स्थित मुख्य दमकल केंद्र से लेकर आजाद नगर दमकल केंद्र तक की गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलानी पड़ी। बावजूद इसके सोमवार को आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लग गया। दो दिन से लगातार लग रही आग पर्यावरण के लिए खतरा बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button