ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मौत का मामला

लखनऊ। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती व उसके गवाह की आत्मदाह से हुई मौत के मामले में निरुद्ध बसपा सांसद अतुल कुमार सि‍ंह उर्फ अतुल राय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया। सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई तीन जनवरी को नियत की है। उन्होंने आरोप पत्र की नकल देने के लिए अभियुक्त अतुल राय को उस रोज जेल से तलब करने का आदेश दिया है। अभियुक्त अतुल राय इस समय प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध है।

अदालत में इस मामले की विवेचक व एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने आरोप पत्र दाखिल किया। अभियुक्त अतुल राय के खिलाफ साजिश रचने, गवाहों को धमकाने, सबूत नष्ट करने व आत्महत्या के लिए उकसाने आदि जैसे आइपीसी की अन्य धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। 25 पन्ने के आरोप पत्र में 19 गवाह के नाम दर्ज हैं। 27 अगस्त, 2021 को इस मामले की एफआइआर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई थी, जिसमें अतुल राय के साथ पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर को भी नामजद किया गया था।

अमिताभ को उसी रोज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था, जबकि 29 अक्टूबर को अभियुक्त अतुल राय को न्यायिक हिरासत में लिया गया था। अभियुक्त का न्यायिक रिमांड वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button