ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

यूपी में कांग्रेस की चुनावी नैया पार लगाने में लगी प्रियंका ने बोले फिल्म ‘दिवार’ के डायलाॅग, कहा- शशि कपूर के पास मां तो मेरे पास बहन है

कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को मशहूर फिल्म दीवार के संवाद से खुद को जोड़ते हुए कहा “मेरे पास बहन (महिलाएं) है। दरअसल, प्रियंका ने बुधवार को एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बाॅलीवुड फिल्म ‘दीवार’  के मशहूर डाॅयलाॅग से खुद को जोड़ा। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास जाति या धर्म का कोई आधार नहीं है इसलिए उसने महिलाओं की बात शुरू की है ?

शशि कपूर ने कहा मेरे पास मां है। तो मैं कह रही हूं कि मेरे पास बहन है
इस पर पार्टी प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने दीवार फिल्म में अमिताभ बच्चन का वह डायलॉग सुना है? उसमें अमिताभ बच्चन ने अपने भाई (फिल्म में अमिताभ के भाई का किरदार निभा रहे शशि कपूर) से पूछा कि मेरे पास गाड़ी है, मेरे पास बंगला है, यह है… वह है….. तब शशि कपूर ने कहा मेरे पास मां है। तो मैं कह रही हूं कि मेरे पास बहन (महिलाएं) है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में खास तौर पर महिलाओं पर केंद्रित राजनीति पर अधिक ध्यान दे रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। इसके अलावा प्रियंका ने पिछली आठ दिसंबर को कांग्रेस का पहला महिला घोषणा पत्र ‘शक्ति विधान’ जारी किया था।

Related Articles

Back to top button