ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

धरे गए ‘मुन्ना भाई’: छात्र ने निकाला नकल करने का अनोखा जुगाड़, जान कर दंग रह गए सुरक्षाकर्मी

लखनऊ: आए दिन प्रतियोगी परिक्षाओं में अलग-अलग जुगाड़ से नकल करने के मामने सामने आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ऐसा नकलची पकड़ा गया है, जिसके नकल करने की हाई टेक्निक से सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। दरअसल, 25-27 साल के एक युवक ने अपने विग से पूरे ब्लूटूथ का एक सेटअप लगाया हुआ, जिससे वह परीक्षा में नकल करने की कोशिश कर रहा था।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले छात्र को यूपी सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा में बैठने के दौरान पकड़ा गया था। उम्मीदवार की जांच करते समय, पुलिसकर्मियों ने पाया कि छात्र ने अपने सिर पर एक विग लगा रखा है और साथ ही ईयरफोन भी लगा रखा है। सुरक्षाकर्मी को उसके कान के अंदर दो एयरपॉड भी मिले। दिलचस्प बात यह है कि एयरपॉड्स का आकार इतना छोटा था कि उम्मीदवार खुद अपने कान से डिवाइस को निकालने में नाकाम रहे। इस बीच, जिस ट्वीट में वीडियो है, उसके कैप्शन में लिखा है, “उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा में चीटिंग, नकल का शानदार जुगाड़। ये वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button