ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

ओडिशा में सामने आए ओमीक्रोन के दो नए मामले, इतनी हुई कुल संक्रमितों की संख्या

ओडिशा में नाइजीरिया से लौटे दो नाबालिग बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद राज्य में इस स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस’ (आईएलएस) के निदेशक अजय परिदा ने बताया कि मरीजों की उम्र 11 और 15 साल है और ये भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। उनका यहीं एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे पहले 21 दिसंबर को नाइजीरिया और कतर से लौटे दो यात्री भी ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए थे। ये दोनों मरीज खुर्दा और जगतसिंहपुर जिले के निवासी हैं। स्वास्थ्य सेवा निदेशक विजय महापात्र ने बताया कि राज्य सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है और टीकाकरण अभियान भी तेज कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button