ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

दिल्ली-हरियाणा में सुषमा स्वराज के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित

नई दिल्लीः भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में मंगलवार रात को निधन हो गया। सुषमा स्वराज के निधन की खबर पर देशभर में शोक की लहर है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि जो मुस्कुराकर दुश्मनों को भी पाठ पढ़ा जाती थी वो सुषमा स्वराज अब उनके बीच नहीं रही हैं। सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं हरियाणा में भी दो दिन का राजकीय शोक रखा गया है। इसके अलावा भाजपा मुख्यालय में भी पार्टी का झंडा झुका दिया गया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा की। सिसोदिया ने ट्वीट किया कि अब भी यक़ीन नहीं हो रहा कि हमेशा दिल से मुस्कुराकर स्वागत करने वाली सौम्यता की राजनीति की प्रणेता सुषमा जी अब नहीं रहीं हैं। दिल्ली में उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक रहेगा।

PunjabKesari

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भारत ने एक महान नेता को खो दिया है। सुषमा जी बहुत ही सौम्य और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व की थीं। उनकी आत्मा को शांति मिले। बता दें कि 67 वर्षीय सुषमा स्वराज के परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। सुषमा लंबे अरसे से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।

स्वराज को बीती रात करीब 10 बजे हृदयाघात के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा और बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया। उनके गुर्दों का प्रत्यारोपण करीब तीन वर्ष पहले किया गया था, हालांकि वह उससे उबर गई थीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 भी नहीं लड़ा था। वह कुछ समय के लिए राजनीति से विराम चाहती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button