ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में CM योगी का बड़ा फैसला, 6 हजार रिक्त पदों पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को दी जाएगी नियुक्ति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में रिजर्वेशन में हुई गड़बड़ी को लेकर बड़ा फैसला लिया है।  बचे हुए 6000 पदों पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति करने का फैसला लिया है।  लम्बे समय से अभ्यर्थी इसे लेकर लखनऊ में धरना दे रहे है।

PunjabKesari

बता दें कि सरकार ने 17000 रिक्त पदों पर नयी भर्ती का भी फैसला किया है।  वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात की थी उन्होंने न्याय का भरोसा दिया था।

गौरतलब है कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती अभ्यर्थी में आरक्षण को छह माह से राजधानी लखनऊ में आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं। वे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू कराने की मांग कर रहे हैं। आयोग ने 29 अप्रैल को जारी अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इस भर्ती में आरक्षण देने में विसंगति है। अभ्यर्थियों का कहना है कि ओबीसी वर्ग को 18 हजार, 598 सीटों में से मात्र 2637 सीटें ही दी गई है, इसी प्रकार एससी वर्ग को इस भर्ती में 21 प्रतिशत के बजाए 16.6 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। आरक्षित वर्ग की सीट पर अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, जो पूरी तरह से गलत है। मांग है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल सरकार ने रिक्त पदों पर भर्ती का आदेश जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button