ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

UP में नई गाइडलाइंनस जारी: अब शादी समारोह में 200 लाेगाें के शामिल हाेने की इजाजत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने देश के विभिन्‍न राज्‍यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए शनिवार, 25 दिसंबर से प्रदेश व्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू किये जाने के निर्देश दिए हैं। रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उच्‍च स्‍तरीय टीम को निर्देश दिया है कि देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, ऐसे में कुछ कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाए और हर दिन रात्रि 11 बजे से प्रातः पांच बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति हो और आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देगा। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने यह भी हिदायत दी कि बाजारों में “मास्क नहीं तो सामान नहीं” के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करें और बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे। बयान के अनुसार सड़कों या बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए और पुलिस बल लगातार गश्त करे। यह भी कहा गया है कि देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की जांच एवं उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाए और बस, रेलवे और हवाई अड्डे पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए

इसमें कहा गया है कि निगरानी समितियों ने कोरोना प्रबंधन में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर के दृष्टिगत गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को पुनः सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की जांच कराएं और उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार लोगों को पृथक किया जाए, अस्पतालों में भर्ती कराया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत हमने पूर्व में व्यवस्थित तैयारियां की हैं, जिनका पुनर्परीक्षण कर लिया जाए। प्रदेश के सभी शासकीय या निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से परख कर ली जाए।

औद्योगिक इकाइयों में कोविड-19 हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर सक्रिय करें।” अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोविड-19 से बचाव के लिए ‘ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट’ (यानी मरीज की जांच, उसके स्वास्थ्य पर नजर रखना और उसका इलाज) और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है और बीते 24 घंटे में हुई एक लाख 91 हजार 428 नमूनों की जांच में कुल 49 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 12 लोग उपचारित होकर कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त भी हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button