ब्रेकिंग
Rewari Accident News: रेवाड़ी में स्कूल बस और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की दर्दनाक मौत... Congress vs BJP: अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर रणदीप सुर्जेवाला का बड़ा हमला, बोले- 'किसानों के हितों को ... Betrayal: कर्ज में डूबे नौकर ने ही मालिक के घर मारी सेंध, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा; च... Crime News: चरित्र पर शक में खूनी खेल! पत्नी की तकिए से गला घोंटकर हत्या, राजस्थान भागे पति को पुलिस... Tragedy: खुशियां मातम में बदली! घर में चल रही थी शादी की तैयारी, हादसे में दूल्हे/युवक की दर्दनाक मौ... Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ...
देश

आसान नहीं होगी सत्ता की डगर! कोरोना की तीसरी लहर बिगाड़ सकती है राजनीतिक दलों का समीकरण

सोनभद्र: कोरोना के नये वैरिएंट ओमीक्रोन के रूप में देश में कोविड-19 की तीसरी लहर की प्रबल होती संभावनाओं ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में दिन रात एक कर रहे राजनीतिक दलों के माथे की सिलवटें गहरा दी है। प्रदेश में जनवरी में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है हालांकि देश में ओमीक्रोन के बढ़ रहे मामलो को देखते हुये इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग से चुनाव को टालने का अनुरोध किया है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर से एहतियात के तौर पर रात 11 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू की घोषणा की है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा तेजी से मंडरा रहा है। ऐसे में अगर चुनाव आयोग प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत करता भी है तो उस दशा में भी मतदान का प्रतिशत गिरने की संभावना बनी रहेगी जिससे राजनीतिक दलों का समीकरण गड़बड़ा सकता है। चुनाव आयोग फिलहाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है जिसके तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अंतिम दौर में है। विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने घटाने का कार्य किया गया है। पांच जनवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि भी निर्धारित की गई है। इसके बाद विधान सभा चुनाव की तिथि भी घोषित की जा सकती है।

उधर, चुनाव को लेकर रैलियों और सभाओं का दौर भी शुरू हो गया है। रैलियों और सभाओं में भीड़ भी काफी संख्या में देखी जा रही है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी तेजी से बढ़ सकता है और बीमारी से बचने के लिये मतदाता बूथों तक पहुचने से कतरा सकते है। हालांकि यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अभी न के बराबर ही नजर आ रहा है लेकिन चुनाव के दौरान रैलियों और सभाओं के बाद क्या स्थिति उत्पन्न होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button