ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
देश

‘द बर्निंग ट्रेन’ बनकर ट्रैक पर दौड़ने लगी फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्रुखाबाद– कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन में देर रात बड़ा हादसा होते होते टल गया। जहां कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाने के प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन रविवार देर रात कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही थी। इस दौरान हरसिंहपुर-गोवा हॉल्ट के पास ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई, इस घटना के बाद तुरंत ट्रेन को रोका गया। वहीं सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और जलती बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया , जिसके बाद आग को बुझाने के कार्य में जुट गई। हालांकि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा और हादसे के कारण काफी देर तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा ।

वहीं आगरा के एसपी जीआरपी ने बताया कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। क्योंकि, ट्रेन फर्रुखाबाद के पास पहुंच चुकी थी और लगभग सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे। रविवार होने की वजह से अप-डाउन करने वाले रेगुलर पैसेंजर भी ट्रेन में नहीं थे। ट्रेन में आग कैसे लगी इसकी जांच के लिए रेलवे ने एक जांच कमेटी गठित कर दी है। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।

इस मामले पर रेलवे के मीडिया प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि ट्रेन के डिब्बे में आग लगी थी। रेलवे के गार्ड और ड्राइबर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और पूरे मामले पर डीआरएम इज्जतनगर ने जांच टीम बनाकर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं और जांच के बाद ही डिब्बे में लगी आग का सही कारण सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button