ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
देश

अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, लखनऊ सहित यूपी के इन शहरों में होगी बारिश… गिरेंगे ओले

लखनऊ: खिलखिलाती धूप के बाद अब जल्द ही मौसम में परिवर्तन होने वाले हैं। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हो सकती है और साथ ही ओले भी गिरने की संभावना है।

वहीं, दिसंबर के बचे आखिरी दिनों में बारिश और ओले गिरने की वजह से लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि मुजफ्फरनगर में रात का न्यूनतम तापमान बीती रात 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, लेकिन सूबे के बाकी शहरों में ये लगभग 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री के ऊपर बना हुआ है।  इसमें अगले 24 से 48 घंटों में बड़े बदलाव की संभावना है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, बांदा, और सीतापुर. इसके अलावा 30 दिसम्बर को पूर्वांचल में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है. आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, भदोही, सोनभद्र और बलिया में 30 दिसम्बर तक  मिजाज बिगड़ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button