ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

प्रियंका और अखिलेश ने रालोद प्रमुख जयंत को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं ने सोमवार को बधाई और शुभकामनाएं दी।
PunjabKesari
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट करके जयंत चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी। यादव ने अपने ट्वीट में लिखा ‘‘श्री जयंत चौधरी जी के जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उनके सार्थक सक्रिय जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएं।” कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश मामलों की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ रखें एवं लंबी आयु प्रदान करें।”
PunjabKesari
गौरतलब है कि 27 दिसंबर 1978 को जन्मे जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह के पुत्र हैं। अजित सिंह के निधन के बाद वह रालोद का नेतृत्व कर रहे हैं। रालोद प्रमुख ने 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button