ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
मध्यप्रदेश

भोपाल में गले पर चाकू मारकर की गई थी युवक की हत्या, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भोपालमंगलवारा थाना इलाके में 25 दिसंबर की रात करीब नौ बजे शराब की दुकान के सामने खून से लथपथ मिले युवक को किसी ने गले पर चाकू मारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आने के बाद गुरुवार रात को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है
मंगलवारा थाना प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि हेमंत पुत्र स्व. किशोर शर्मा (27), मकान नंबर-197, पटेल नगर में परिवार के साथ रहता था। उसके पिता की एक वर्ष पहले कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। परिवार में उसकी मां ऊषा देवी, छोटा भाई मोहित (17) और एक बहन है। हेमंत परिवार में सबसे बड़ा था। फिलहाल बेरोजगार चल रहा हेमंत शराब पीने का आदी थी। 25 दिसंबर की रात नौ बजे डायल-100 पर किसी ने सम्राट होटल के पास शराब की दुकान के सामने सड़क किनारे एक युवक के पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
प्राथमिक उपचार के बाद हेमंत को घर ले आए थे स्वजन
घटना की सूचना मिलने पर हेमंत के स्वजन हमीदिया अस्पताल पहुंच गए थे। वे लोग प्राथमिक उपचार कराने के बाद हेमंत को घर ले आए थे। रात में किसी समय हेमंत की मौत हो गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले‍कर पोस्टमार्टम कराया था। टीआइ पंवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हेमंत के गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। वह चोट हेमंत की मौत का कारण बन गई थी। इस आधार पर गुरुवार रात अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि शराब पीने के दौरान हेमंत का दो युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button