ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 13 छात्रों को हुआ कोरोना, अगले आदेश तक यूनिवर्सिटी बंद

जम्मू-कश्मीर के कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में 13 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट चरणदीप सिंह ने यूनिवर्सिटी को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यूनिवर्सिटी को बंद किया गया है।

बता दें कि भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रसार तेजी से होने लगा है। पूरे देश में अब तक ओमिक्रॉन के 1431 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में नए साल के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। जम्मू से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित इस धाम पर इस तरह की यह पहली घटना है जहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। भगदड़ बीती रात लगभग ढाई बजे मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई।

Related Articles

Back to top button