ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
देश

बिरगांव नगर निगम में महापौर-सभापति का चुनाव चार जनवरी को, पहले पार्षद लेंगे शपथ

रायपुर। बिरगांव नगर निगम के नए महापौर, सभापति और अपील समिति के सदस्यों का चुनाव चार जनवरी को होगा। पहले सभी 40 वार्डों के निर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे, फिर अपील समिति का चुनाव होगा। इसकी प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार शाम को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इसकी सूचना जारी की गई।

जारी सूचना में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 17 व 18 के अधीन नगर निगम बिरगांव के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ, महापौर-सभापति और अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रथम सम्मेलन चार जनवरी को होगा। नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण सुबह 10.30 बजे से 11.30 तक बिरगांव नगर निगम कार्यालय के सभागृह में होगा।

महापौर के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुति सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 तक और नाम निर्देशन की सूक्ष्म जांच-आपत्तियों पर दोपहर 12 से 12.15 बजे तक किया जाएगा, यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 12.15 बजे से एक बजे तक और मतगणना एवं परिणाम की घोषणा दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक किया जाएगा।

इसी तरह सभापति के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुति दोपहर दो बजे से दोपहर 2.30 तक, नाम निर्देशन की सूक्ष्म जांच एवं आपत्तियों का दोपहर 2.30 से 2.45 तक किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 2.45 बजे से 3.30 बजे तक तथा मतगणना और परिणाम की घोषणा दोपहर 3.30 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। अपील समिति का निर्वाचन सभापति के निर्वाचन के तत्काल बाद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button