ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
देश

डीजे में नाच रहे साले को रोक रहे जीजा पर चाकू से हमला

बिलासपुर। पिकनिक मनाकर लौट रहे जीजा ने अपने साले को डीजे में नाचने से रोक दिया। इससे नाराज होकर साले ने अपने जीजा पर चाकू से वार कर दिया। हमले में आहत जीजा ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है
सिविल लाइन क्षेत्र के अमेरी में रहने वाले जितेंद्र यादव रोजी मजदूरी करते हैं। शनिवार को वे अपने साथी आशीष बंजारे के साथ पिकनिक के लिए कलमीटार बांध में गए थे। पिकनिक के बाद वे कलमीटार स्थित अपने ससुराल चले गए। उनकी सास घर में नहीं थी। इस पर उन्होंने अपनी सास से फोन पर बात की। इसके बाद वे उनका इंतजार करने लगे। इस बीच गांव में कुछ लोग डीजे बजाकर नाच रहे थे। शाम पांच बजे गांव के लोग डीजे बंद कर अपने घर जाने लगे
जितेंद्र का साला बनारस यादव डीजे बजाने के लिए गांव के लोगों से विवाद करने लगा। इस पर उसकी पत्नी ने जितेंद्र को बीच-बचाव के लिए भेजा। जितेंद्र अपने साले बनारस यादव को समझाइश देकर घर चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उसने अपने पास रखे चाकू से जीजा पर हमला कर दिया। जितेंद्र के साथी आशीष ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल गए। उपचार के बाद जितेंद्र ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
परिवार वालों को भी धमकी
जीजा पर चाकू से वार करने पर बनारस के घर वाले उसे समझाइश देने लगे। इस पर उसने परिवार वालों को भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जीजा की तरफदारी करने पर अपने ही घर वालों से गाली-गलौज करने लगा। इस बीच आशीष किसी तरह आहत को लेकर अस्पताल पहुंचा।

Related Articles

Back to top button