ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
खेल

विराट कोहली इस बड़ी वजह से दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर, केएल राहुल को दी गई कप्तानी

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली अगर जोहानसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरते तो ये उनसे टेस्ट करियर का 99वां मैच होता। दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से ठीक पहले पीठ में खिंचाव की वजह से वो प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। विराट के दूसरे टेस्ट से बाहर होने की वजह से टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई तो वहीं प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह हनुमा विहारी को मौका दिया गया। केएल राहुल को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी का मौका मिला।

विराट कोहली का प्रदर्शन जोहानसबर्ग में टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और यहां पर खेले महज दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 310 रन बनाए थे जिसमें एक शतक भी शामिल था। विराट के प्रदर्शन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि यहां पर उनके शतक का सूखा भी खत्म हो सकता है। विराट साल 2019 के बाद से क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं और एक बड़ी पारी का इंतजार उनके बल्ले से क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। फिलहाल उनकी पीठ में खिंचाव की वजह से ये इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया।

जोहानसबर्ग में टेस्ट मैचों में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो साल 2013 में उन्होंने यहां पर खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में 119 रन की पारी खेली थी तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 96 रन बनाए थे। इसके बाद साल 2018 में एक बार फिर से इस मैदान पर कोहली ने पहली पारी में 54 रन जबकि दूसरी पारी में 41 रन की पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 98 मैचों में 50.34 की औसत से 7854 रन बनाए हैं और 254 रन उनका बेस्ट स्कोर है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक कुल 27 शतक लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button