ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ... Google Maps McLaren F1 Feature: गूगल मैप्स पर आया मजेदार फीचर, नेविगेशन के दौरान नीले तीर की जगह अब ... Best Birdwatching Destinations in India: सर्दियों में बर्डवॉचिंग का है शौक? भारत की इन 5 शानदार जगहो... Ramayana Advance Booking Record: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉ... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल उमेश चौहान की हुई सफल सर्जरी, KE... Bernstein Report: बर्नस्टीन ने घटाया Nifty 50 का टारगेट, दिसंबर 2026 के लिए 26,000 से घटाकर किया 25,... Suvarna Raj Gold Medal: महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सुवर्णा राज का कमाल, 15.66 मीटर के थ्रो के साथ अप...
पंजाब

Ludhiana में मशहूर कारोबारी ने पत्नी सहित दी जान, सुसाइड नोट पढ़कर सदमे में परिवार

लुधियाना: महानगर से बड़ी घटना सामने आई है। पंजाब में रैडीमेड गारमैंट की सबसे बड़ी होलसेल गांधी नगर मार्कीट में बैंक कर्मियों के दुर्व्यवहार से दुखी होकर बुजुर्ग दम्पति कारोबारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मरने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर बैंक कर्मियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक जसबीर सिंह (60) और उसकी पत्नी कुलदीप कौर (59) हैं। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। दोनों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक जसबीर सिंह गौशाला रोड पर स्थित हरबंसपुरा इलाके में रहते हैं जबकि गांधी नगर मार्कीट में पंचरत्न नाम से उनकी फैक्टरी है और फैक्टरी के नीचे ही उनकी दुकान है। पता चला है कि उन्होने एक प्राइवेट बैंक से लोन लिया था। उक्त लोन एक किश्त टूट गई थी। करीब एक सप्ताह पहले बैंक वाले घर पर आए थे। उन्होंने बुजुर्ग दंपति के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकियां तक दीं। जब जसबीर सिंह का बेटा बीच में आया तो बैंक वालों ने उसे भी धमकाया और उनका मकान तक हड़पने की बात करी।

बैंक वालों के दुर्व्यवहार करने के बाद से ही जसबीर सिंह और उनकी पत्नी कुलदीप कौर काफी परेशान थे। गर्मी की छुट्टियों के कारण गांधी नगर मार्कीट बंद पड़ी थी मगर परेशानी के चलते जसबीर सिंह और उनकी पत्नी रोजाना दुकान पर चले जाते थे। ऐसे ही वीरवार की सुबह भी घर से दुकान पर चले गए थे। जहां उनको बैंकों वालों ने कॉल कर बार-बार परेशान किया और डराया-धमकाया। इससे दुखी होकर दंपति ने दुकान के अंदर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिर करीब 11 बजे के बाद जसबीर सिंह का बेटा गगनदीप सिंह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके माता-पिता दोनों नीचे गिरे हुए हैं।

उसने दोनों को उठाया तो उसके पिता ने कहा कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगला है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए और उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से उन्हें उठाकर इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ समय बाद दम्पति की मौत हो गई। वहीं, जब थाना डिवीजन नंबर-4 के एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसके अंदर दंपति ने लिखा है कि बैंक वालों से परेशान होकर उन्होने जहरीला पदार्थ निगला है। बैंक वालों ने उनके साथ काफी दुर्व्यवहार किया था और कई तरह की धमकियां दी थी। नोट में बैंक वालों द्वारा की गई धक्केशाही एवं धमकियों के बारे में जिक्र किया गया है और बैंक कर्मियों को मौत का जिम्मेदार बताया गया है। उधर, इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। केस की जांच की जा रही है और जो भी कसूरवार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button