ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
टेक्नोलॉजी

दमदार फीचर्स के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola का ये शानदार स्मार्टफोन, टीजर हुआ जारी

नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला (Motorola) अपने शानदार डिवाइस मोटो जी 71 5जी (Moto G71) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस ही बीच कंपनी की ओर से एक टीजर जारी किया गया है, जिससे मोटो जी 71 की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है, हालांकि इससे लॉन्चिंग तारीख की जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इससे पहले मोटो जी 31, मोटो जी 41 और मोटो जी 51 को पेश किया गया था।

मोटोरोला के टीजर के अनुसार, मोटो जी 71 5जी स्मार्टफोन होगा। इसमें शानदार डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि फोन ओएलईडी स्क्रीन से लैस होगा।

मोटो जी 71 5जी की स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो मोटो जी 71 5जी स्मार्टफोन 6.43 इंच के ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा

कैमरे की बात करें तो मोटो जी 71 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। जबकि इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

बैटरी

मोटो जी 71 स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं, ये फोन ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

मोटो जी 71 की संभावित कीमत

हाल ही एक टेक टिप्स्टर ने मोटो जी 71 की कीमत का खुलासा किया था। टिप्स्टर के मुताबिक, इस फोन को भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। साथ ही इस फोन पर लॉन्चिंग ऑफर और डील मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button