ब्रेकिंग
CCL Magadh Coal Theft Raid: मगध-अमरपाली में CISF की बड़ी कार्रवाई; 200 टन अवैध कोयला किया जब्त Koderma News: सैनिक स्कूल तिलैया में 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न; तिलैया विजेता, गोपाल... Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; इंसास और AKM राइफल सम... Dhanbad Binod Bihari Mahato Jayanti: 'पढ़ो और लड़ो' के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती; जय... Gaya Ji Pitru Paksha Updates: पितृपक्ष मेले के लिए 24 घंटे का कंट्रोल रूम एक्टिव, हेल्पलाइन नंबर जार... Peddapalli Crime News: इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या का खुलासा, कार में ले जाकर रची गई थी मौत की खौफना... Bihar Legislative Council Election JDU News: पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार पर पार्टी ने जताया भरोसा,... AVVNL Compassionate Job Maintenance Case: अनुकंपा नौकरी मिलने के बाद सास की सुध न लेने पर कोर्ट का क... Jaunpur Sureri Thana News: एसएचओ सस्पेंड, कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज, थाने के अंदर कैदियों से व... Noida Protest NSA Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक, जानिए...
देश

मेरठ व झांसी के बाद बरेली में भी कांग्रेस की मैराथन दौड़ में अव्यवस्था, भगदड़ में दबीं कई लड़कियां

बरेली। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ थीम पर आयोजित की जा रही कांग्रेस की मैराथन लगातार अव्यवस्था का शिकार हो रही है।

मेरठ और झांसी के बाद मंगलवार को बरेली में आयोजित कांग्रेस की इस मैराथन दौड़ में भगदड़ मचने से कई लड़कियां दब गईं। इसके साथ ही इसका शुभारंभ करने अभिनेत्री काम्या पंजाबी और बिजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज बिजेन्दर सिंह के ना पहुंचने से भी लोग काफी निराश थे।

बरेली में मंगलवार को कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं थीम पर मैराथन का आयोजन किया। इसमें भगदड़ मचने से आठ प्रतिभागी चोटिल हो गईं। मैराथन शुरू हुई तो बिशप मंडल इंटर कालेज का गेट छोटा पड़ गया। यहां पर लोगों के आगे निकलने की अफरातफरी में आठ प्रतिभागी चोटिल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पांच किमी मैराथन में विनीता प्रथम स्थान पर रहीं।

शेरगढ़ की विनीता गुर्जर ने अगली प्रतियोगिता जीत ली है। इसमें नेशनल शूटर पूनम पंडित ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र भी शूटर पूनम पंडित के साथ थीं। अभिनेत्री काम्या पंजाबी तथा ओलिंपिंक में पदक विजेता कांग्रेस के नेता मुक्केबाज बिजेन्दर सिंह ने इसमें ना पहुंचने से प्रतिभागी काफी निराशा भी थे। कांग्रेस की यह मैराथन विशप मंडल इंटर कालेज से शुरु होकर पटेल चौक से कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, विकास भवन, गांधी उद्यान से चौकी चौराहा होते हुए बिशप मंडल इंटर कालेज पर समाप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button