ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
खेल

T-20 मैच में कॉलिन ऐकरमैन ने रचा इतिहास, बनाया ये धासू रिकॉर्ड

लंदन: इंग्लैंड के समर में पिछले माह आईसीसी विश्व कप 2019 समाप्त होने के बाद लोगों पर अब वाईटैलिती टी20 लीग ब्लास्ट का खुमार छाया हुआ है। जिसमें कल ऐसा अनोखा कारनामा हुआ की मैदान में मौजूद खिलाड़ी समेत सभी दर्शक हैरान रह गए और क्रिकेट में ऐसा पहली बार देखने को मिला। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉलिन एकरमैन टी-20 क्रिकेट के एक मैच में सात विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

एकरमैन ने बुधवार को बर्मिघम बीयर्स के खिलाफ हुए टी-20 ब्लास्ट के मैच में लेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए 18 रन देकर सात विकेट चटकाए। उनकी टीम ने 55 रनों के बड़े अंतर के साथ मुकाबले में जीत दर्ज की। एकरमैन ने सात में से छह विकेट दो ओवर के अंतर ही ले लिए। 190 रनों का पीछा करते हुए बर्मिघम की टीम ने अपने आखिरी के आठ विकेट केवल 20 रनों के अंदर ही खो दिए। बर्मिघम की पूरी टीम 134 रनों पर ढेर हो गई।

‘आईसीसी’ की वेबसाइट ने 28 वर्षीय एकरमैन के हवाले से बताया, ‘‘मैंने लाखों सालों में भी ऐसा रिकॉर्ड बनाने के बारे में नहीं सोचा था। मैं एक बैटिंग-ऑलराउंडर हूं।’’ एकरमैन ने गेंदबाजी करते हुए माइकल बर्गेस, सैम हैन, विल रोड्स, लियाम बैंक्स, एलेक्स थॉमसन, हेनरी ब्रुक्स और जीतन पटेल के विकेट लिए। उन्होंने मलेशिया के गेंदबाज अरुल सुपियाह का रिकॉर्ड तोड़ा। 2011 में उन्होंने सोमरसेट से खेलते हुए ग्लोमोर्गन के खिलाफ पांच रन देकर छह विकेट चटकाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button