ब्रेकिंग
UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या... फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश... दिल्ली: सुन्न शरीर, मुंह-आंखें बंद… घर ही बन गया 4 एसी मैकेनिकों का ‘काल’; फ्लैट में ऐसा क्या रखा था... यमुना को निर्मल बनाने, नालों की सफाई… दिल्ली जल बोर्ड करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर खुद लेगा निर्णय... जब अधिकारियों ने उठाई नरसिंह भगवान की फोटो… पीछे मिला लाखों का गांजा, जानें रेड की पूरी कहानी मुझे उम्मीद है कि मैं 30-40 साल तक और जीवित रहूंगा… दलाई लामा ने उत्तराधिकारी विवाद पर लगाया विराम ‘आदिवासी महिलाएं टैक्सपेयर बन रहीं…’ केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम बोले- ऐसे प्रयासों से विकसित भारत को ... ऑपरेशन सिंदूर से लेकर जनगणना 2027 तक…जानिए कौन हैं सुमिता मिश्रा, जिन्हें सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदार... मथुरा छोड़कर चले जाएं… हेमा मालिनी के बयान पर BJP नेता ने कसा तंज, बोले- बाहर के लोग बाहर जाएं क्या पहले ही लिखी जा चुकी थी सिवान ट्रिपल मर्डर की स्क्रिप्ट? आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घ...
मध्यप्रदेश

एक और कालीचरण! अब MP के इस प्रसिद्ध कथावाचक ने महात्मा गांधी पर की गलत टिप्पणी

नरसिंहपुर: कालीचरण के बाद अब मध्य प्रदेश में कथावाचक तरुण मुरारी ने महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। नरसिंहपुर में कथा वाचन में उन्होंने गांधी को देशद्रोही बताया। उन्होंने कहा कि करमचंद गांधी ने राष्ट्र के दो टुकड़े किए हैं। वह न तो महात्मा हैं और न राष्ट्रपिता। मामला गर्माने के बाद उन पर कांग्रेस ने SP से शिकायत की। जांच के बाद स्टेशन थाने में कथावाचक पर केस किया गया है। इसके बाद मुरारी ने माफी मांग ली।

राष्ट्रपिता को बताया देशद्रोही
कथावाचक नरसिंहपुर में छिंदवाड़ा रोड स्थित वीरा लॉन में श्रीमद्भागवत कथा कर रहे थे।  इस दौरान उन्होंने कहा कहा- पहला तो यह असत्य बोला जा रहा है – महात्मा। वो कोई महात्मा नहीं है। दूसरा असत्य बोला जा रहा है- राष्ट्रपिता। वो राष्ट्रपिता नहीं है। इस विषय में RTI (सूचना का अधिकार) से जानकारी ली जा सकती है। इस राष्ट्र को दो नेशन की थ्योरी देने वाला कोई व्यक्ति है तो वो है करमचंद गांधी है, जिसने इस भारत के दो टुकड़े किए। जो राष्ट्र के दो टुकड़े करे, वो पिता कैसे। हम इसका घोर विरोध करते हैं। यह व्यक्ति न तो महात्मा है, न राष्ट्रपिता है। मेरी नजर में देशद्रोही है।

FIR दर्ज होते ही बैकफुट पर आए संत, मांगी माफी
तरुण मुरारी का वीडियो वायरल होते ही विरोध शुरु हो गया। उन पर कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। केस दर्ज होते ही तरुण मुरारी बैकफुट पर आ गए और उन्होंने माफी मांग ली। कथावाचक ने कहा कि मुझे यह नहीं बोलना चाहिए था। राष्ट्रपिता का अपमान करना मकसद नहीं था। उनके बारे में तो पूरा देश जानता है।

छात्र से अप्राकृतिक कृत्य का लग चुका है आरोप
आपको बता दें कि इससे पहले तरुण मुरारी पर एक युवक से आप्राकृतिक कृत्य का आरोप लग चुका है। उस पर 6 मार्च 2017 में राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाने में 12वीं के छात्र ने मामला दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button