ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
मध्यप्रदेश

MP में भी होती है लड़कियों की खरीद फरोख्त, एक ने बिकने से मना किया तो 4 दिन तक दुष्कर्म करने के बाद किया कत्ल

शाजापुर: यह खबर आपके रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं क्योंकि मध्य प्रदेश में अन्य राज्यों से नाबालिग लड़कियों को लाकर जिस्मफरोशी एवं घर बसाने के नाम पर दलाली करने का बड़ा मामला सामने आया है। दलाल इस सौदे के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला गुजरात, अहमदाबाद निवासी बलौदा 17 वर्षीय किंजल और वर्षा दो बहनों का है।

किंजल छोटी एवं वर्षा बड़ी बहन है। दोनों को यहां पर घर बसाने की बात कहकर लाया गया। वर्षा का तो सौदा 50 हजार रुपए में बलदेव सिंह एवं उसकी पत्नी बबली द्वारा कर दिया गया, लेकिन जब छोटी बहन किंजल की बिकने की बारी आई तो उसने मनाकर दिया उसे क्या पता था कि मना करना उसकी मौत का कारण बन जाएगा 17 वर्षीय किंजल के साथ 4 दिनों तक दुष्कर्म किया फिर सौदा नहीं जमा तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। दलाल बलदेव एवं पत्नी बबली ने भूरिया उर्फ भंवरसिंह निवासी धतुरिया किंजल को बेचना चाहा और उसके साथ दुष्कर्म 4 दिनों तक दुष्कर्म भी किया। जब किंजल ने बिकने से मना किया तो तीनों ने मिलकर बोलाई के जंगल में ले जाकर उसकी पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी एवं मौके से फरार हो गए।

इस घटना से हर किसी का दिल दहल गया सनसनी खेज मामले में पहले बहलाया, दुष्कर्म किया सौदा नहीं हुआ तो अंधा कत्ल कर दीया गया। तीनों आरोपियों पर कुल 7 धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि और भी आरोपी जल्द पकड़ में आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button