ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

गोपालगंज में हैवानियत की हद, लकड़ी चोरी का आरोप लगा किशोर को नंगा कर रातभर पीटते रहे दुकानदार

बैकुंठपुर (गोपालगंज)। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के समीप लकड़ी चोरी के आरोप में किशोर के साथ हैवानियत की गई। एक लकड़ी की दुकान से आग जलाने के लिए लकड़ी निकाल रहे किशोर को पकड़ कुछ दुकानदारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बेरहमी तो इतनी कि ठंड के मौसम में उसके सारे कपड़े उतारकर उसे खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसपर लात-घूसे बरसाते रहे। इसका वीडियो वायरल हुआ है।

ठंड से बचने के लिए दुकान से उठा रहा था लकड़ी 

बताया जाता है कि सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र का एक 13 वर्षीय किशोर अपने ननिहाल में रहता है। कड़ाके की ठंड के वजह से रात में आग जलाने को लेकर किशोर अपने एक दोस्‍त के साथ सूखी लकड़ी की जुगाड़ में निकला। दोस्‍त ने सलाह दे दी कि लकड़ी की दुकान से ही लकड़ी निकाली जाए। इसके बाद किशोर पकड़ी मोड़ स्थित लकड़ी की दुकान पहुंच गया। वहां वह चोरी से लकड़ी निकाल रहा था। इसी क्रम में बगल के आलू दुकानदार की नजर उसपर पड़ गई। उसने शोर मचाया। इसपर लकड़ी दुकानदार भी पहुंच गया। दोनों दुकानदारों ने मिलकर किशोर को पकड़ लिया।

दो दुकानदारों ने पार की हैवानियत की हद

उसके बाद उन दोनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। कड़ाके की ठंड में भी उनका दिल नहीं पसीजा। दोनों ने पहले तो लात-घूसे से उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे नंगा कर दिया। रातभर उसकी पिटाई की जाती रही। बच्‍चे के चीखने की आवाज दूर तक जा रही थी। तब दुकानदार उसे  कतालपुर स्टेशन से पूरब दिशा में रेलवे लाइन के किनारे सुनसान जगह पाकर एक विद्यालय परिसर में ले गए। वहां भी वे उसे पीटते रहे। बच्‍चा रहम की भीख मांगता रहा लेकिन उन दोनों ने उसकी एक न सुनी। जब वह बेहोश हो गया तो दुकानदारों ने उसे विद्यालय परिसर में ही छोड़ दिया और वहां से निकल गए। इसका वीडियो भी उनलोगों ने बनाया। इसे किसी ने वायरल कर दिया।

पिटाई के बाद स्‍कूल परिसर में बेहोश छोड़ा 

सुबह जब घटना की जानकारी किशोर के नाना-नानी को मिली तो वे लोग उसे खोजते हुए विद्यालय परिसर पहुंचे। वहां देखा कि बच्‍चा बेहोश पड़ा है। उसके बाद उसे वहां से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्काल इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्‍चे के नाना का कहना था कि दस माह की उम्र से ही वे अपने नाती को साथ रखते हैं। वह आठवीं का छात्र है।

12 घंटे तक किशोर को पीटते रहे दुकानदार 

13 वर्षीय किशोर को खंभे से बांधकर व ठंड में सारे कपड़े उतारकर करीब 12 घंटे तक उसकी पिटाई की गई।  लेकिन इसकी भनक पुलिस को नहीं लग सकीं। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार का कहना है कि एक किशोर की पिटाई करते कुछ दुकानदारों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।  पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। वीडियो में जो लोग दिख रहे है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button