ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

PM मोदी की लंबी उम्र के लिए देशभर में पूजा और महामृत्युंजय का जाप, शाम को कैंडल मार्च निकालेगी BJP

पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद भाजपा पीएम की लंबी उम्र के लिए आज देशभर में पूजा-अर्चना कर रही है। वहीं गुरुवार शाम को भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। देशभर के मंदिरों में भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता पीएम मोदी के नाम से पूजा करवाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने करवाया महामृत्युंजय जाप
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप करवाया और उनके नाम पर पूजा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने स्थानीय गुफा मंदिर में प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और रक्षा हेतु महामृत्युंजय जाप किया। इस दौरान प्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर और श्री ओमकारेश्वर सहित सभी बड़े शिवालयों में भी महामृत्युंजय जाप किया गया

बता दें कि बुधवार को पंजाब में फिरोजपुर में रैली के लिए पहुंचे पीएम मोदी सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। इसके चलते, प्रधानमंत्री शहीद स्मारक पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए बिना लौट गए। घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक के लिए जवाबदेही तय करने और कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। प्रधानमंत्री पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली में भी शामिल नहीं हो सके।

Related Articles

Back to top button