ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...
विदेश

पिता से मिलने जेल पहुंची मरियम नवाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को धन शोधन के मामले में यहां बृहस्पतिवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह जेल में बंद अपने पिता से मिलने आई थीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष 45 वर्षीय मरियम से 31 जुलाई को भी कथित धनशोधन और उनकी व परिवार की आय से अधिक संपत्ति को लेकर भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने मरियम को लाहौर की कोट लखपत जेल से गिरफ्तार किया।

एनएबी के अभियोजक हाफिज असादुल्लाह अवान ने बताया कि मरियम को शुक्रवार सुबह जवाबदेही अदालत में न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ के भतीजे युसूफ अब्बास भी कल जवाबदेही अदालत के सामने पेश होंगे। एनएबी सूत्रों के मुताबिक अब्बास को भी मरियम के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

मरियम को हिरासत में लेने को लेकर मरियम औरंगजेब और एहसान इकबाल सहित पीएमएल (एन) पार्टी के नेताओं से नेशनल असेंबली के बाहर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी सुश्री मरियम की गिरफ्तारी का विरोध किया और इसकी निंदा की। मरियम की गिरफ्तारी को लेकर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

उल्लेखनीय है कि मरियम को एनएबी के सामने 31 जुलाई को सीएसएम मामले में पेश होना था। उनका बयान सीएसएम में संदिग्ध व्यापारिक लेन-देन को लेकर दर्ज होना था। मरियम सीएसएम की प्रमुख शेयरधारकों में से एक हैं। एनएबी सूत्रों ने डॉन को बताया कि जनवरी 2018 में पीएमएल (एन) सरकार के आर्थिक निगरानी विभाग ने एनएबी के समक्ष धन शोधन कानून के तहत सीएसएम में करोड़ों रुपये के लेन-देन की रिपोटर् दर्ज करायी थी। सूत्रों ने बताया कि एनएबी ने अक्टूबर 2018 में इस मामले की जांच शुरू कर दी थी जिसमें पाया कि नवाज शरीफ, मरियम नवाज, शाहबाज शरीफ और अब्बास शरीफ के परिजन इस कंपनी के शेयर धारक हैं। इनके अलावा संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन के कुछ लोग भी इसमें शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button