ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

एक बार फिर धोखा दे गई बिहार पुलिस की दगाबाज बंदूकें, सलामी देने के दौरान नहीं चलीं गोलियां

आराः बिहार पुलिस की बंदूकों ने एक बार फिर मौके पर ही धोखा दे दिया है। ये तस्वीर बिहार के आरा जिले से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जहां राजद के कद्दावर नेता हरिनारायण के निधन पर अंतिम विदाई देने के समय बिहार पुलिस की बंदूकें टॉय टॉय फिस हो गई। वहीं इससे वहां मौजूद पुलिस अधिकारी और बिहार पुलिस के जवानों की खूब किरकिरी भी हुई।

वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा रहा है कि पूर्व मंत्री के अंत्येष्टि के दौरान बिहार पुलिस के जवान बंदूक से जैसे ही सलामी देने की कोशिश करते है तभी उनकी बंदूकें धोखा दे जाती है। वहां मौजूद जगदीशपुर डीएसपी श्याम किशोर रंजन से लेकर अन्य अधिकारी अचंभित होकर आवाक नजर आए। वहीं पीछे से कुछ लोगों ने पुलिस जवानों को राइफल सही तरीके से रखने की सलाह दी।

अधिकारियों ने उनकी बात मानकर जवानों को हथियार सही तरीके से ऊपर रखने का निर्देश भी दिया। हालांकि इस दौरान कुछ बंदूकों से निकली गोलियों ने अंतिम विदाई के रूप में दी जाने वाली सलामी की भरपाई कर दी, लेकिन कुछ धोखा देने से बाज नहीं आई। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से जानने की कोशिश की गई तो वो टाल मटोल करते हुए नजर आए। बहरहाल यह पहला मौका नहीं है, जब बिहार पुलिस की बंदूकें दगाबाज हो गई।

बता दें कि इससे पहले भी आरा में शहीद जवान रमेश रंजन के अंतिम विदाई में भी बिहार पुलिस की बंदूकें धोखा दे गई थी। पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के अंतिम विदाई के क्षण भी बिहार पुलिस की बंदूकें टॉय टॉय फिस हो गई थी, जिससे बिहार पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी।

Related Articles

Back to top button