ब्रेकिंग
Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस... Jhajjar Encounter: झज्जर के दुजाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़; विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी ढ... Jammu Road Accident: जम्मू में बड़ा हादसा; फरीदाबाद के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, कार और बस की टक्कर Yamunanagar News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती लापता, नहर में मिला शव; प्रेमी की तलाश जारी Ballabgarh Crime News: अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की बड़ी छापेमारी; ग्राइंडर से दरवाजा काटकर घर में ... Under-17 World Wrestling Championship: हरियाणा की बेटियों का दबदबा; भारतीय कुश्ती टीम में चुनी गईं 6... Tohana Bus Accident: फतेहाबाद-टोहाना मार्ग पर बस पलटी; हादसे में 3 यात्रियों की मौत, दर्जनभर घायल Rohtak Fire Incident: रोहतक डी पार्क अग्निकांड स्थल पर पहुंचे CM नायब सैनी; मृतकों के प्रति संवेदना ... Haryana Administrative News: हरियाणा में 11 नए IAS पद सृजित; गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 5 शहरों के लिए...
देश

UP Election 2022: लखनऊ में BJP चुनाव समिति की पहली बैठक, पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों पर हुई चर्चा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कसती हुई नजर आ रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने आज पहली बार भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक की। बैठक में पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होने के साथ ही कोविड काल में चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। उम्मीद है कि अब जल्द से जल्द भाजपा प्रत्याशियों  के नाम सामने आ जाएंगे। वहीं,  यूपी चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर एक बैठक 11 जनवरी को दिल्ली में होगी।

बता दें कि इस बैठक में पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। संभावित नामों को केंद्रीय समिति को भेजा जा सकता है, जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति पहले फेज के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर भी लगा सकती है। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा जो 10 फरवरी से शुरू होगा और सात मार्च को वोटिंग खत्म होगी। पहले फेज का चरण 11 जिलों की 58 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। बैठक में मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ ही संजीव बालियान, राजवीर सिंह, विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, अरुण सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, वाई सत्य कुमार, सुनील ओज, संजीव चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button