ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

आज से भाजपा की महाटोलियों का संपर्क अभियान, 1 लाख 74 हजार बूथों पर घर-घर जाकर जनता से होगा संवाद

लखनऊ: चुनाव के ऐलान के बाद भाजपा 11 जनवरी से प्रदेश भर में टोली महासंपर्क अभियान शुरू करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर-घर जाएंगे। लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देंगे। कार्यकर्ता यह भी बताएंगे कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराया, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाने के साथ ही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।

B5-5 व्यक्तियों की होगी टोली B मंगलवार 11 जनवरी को शुरू होने वाले भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर -घर जाएंगे। 5-5 व्यक्तियों का समूह बनाकर भाजपा कार्यकर्ता सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी द्वारा पन्ना स्तर तक लोगों से संपर्क का कार्यक्रम बनाया गया है। संपर्क टोली लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले पंप्लेट ””पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास”” भी देंगे। B3 श्रेणियों में कार्यकर्ता करेंगे प्रवास B इस अभियान के तहत 3 श्रेणियों में कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। इसमें महिला संपर्क, सामाजिक संपर्क और लाभार्थी संपर्क शामिल हैं। सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के अनुरूप टोलियां बनाई गई हैं। सभी टोलियों में चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत अधिकतम 5 कार्यकर्ता होंगे। संपर्क के क्रम में सभी टोलियों के लोग कोविड व्यवहार का पालन करेंगे। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संपर्क टोली लोगों से घरों में भाजपा के स्टीकर और झंडे लगाने का आग्रह करेगी। अभियान के तहत साढ़े 3 करोड़ लाभार्थियों से विशेष तौर पर संपर्क की योजना बनाई गई है।

B विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ से होगा प्रचार B मकर संक्रांति के बाद सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ भाजपा सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, गुण्डाराज और माफियाराज की समाप्ति, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों, गरीब, वंचित कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। सभी सांसद, विधायक, मंत्री, सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी इस जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे। 10UPH BJP- बैठक कर रणनीति बनाते मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव व अन्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button