ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
देश

बकरीद पर कश्मीरी छात्रों के लिए सरकार ने किए खास इंतजाम, नहीं होगी घर की कमी महसूस

गाजियाबादः जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद और पूरे जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर में धारा 144 लगने के बाद सब कुछ बद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाए भी रद्द कर दी गई है। लेकिन अब ईद के दिन नज़दीक आ रहे हैं और हर कोई ईद पर अपने घर जाने की आस लगाए बैठा है। लेकिन बकरीद पर सरकार ने आपको आपके अपने से मिलाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। अगर आप कश्मीर से हैं और वर्तमान हालात की वजह से बकरीद पर घर नहीं जा पा रहे हैं, तो निराश न हों। कश्मीरी विद्यार्थियों के लिए प्रशासन बकरीद पर यहीं कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि उन्हें अपनेपन का अहसास हो सके। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया जनपद में करीब 130 विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि फोन से उनके परिवार के लोगों से बात भी कराई जाए।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 और 35ए पर फैसले के बाद बाद खुफिया इनपुट्स मिले हैं कि फिरकापरस्त ताकतें शांति भंग कराने का प्रयास कर सकती हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सभी क्षेत्रों के एसडीएम, थानेदारों के साथ ही सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स को अलर्ट रहने के लिए कहा है। प्रशासनिक अफसर कॉलेज मैनेजमेंट से वहां के स्टूडेंट्स के बारे में लगातार अपडेट्स ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने देशभर में कश्मीरी स्टूडेंट्स के लिए बकरीद मनाने और परिवार से फोन पर बात कराने की अपील जारी की है। इसके बाद जिले का प्रशासन ऐक्टिव हो गया है। डीएम अजय शंकर पांडेय का कहना है कि प्रशासन तैयारी में जुट गया है। इसके लिए इन शिक्षण संस्थानों के मैनेजमेंट से कोऑर्डिनेट किया जा रहा है। फोन पर बात कराने को लेकर डीएम ने बताया कि प्रशासन अपडेट ले रहा है, जैसे ही फोन नंबर मिलेगा, जिले के स्टूडेंट्स से बात कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button