ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

बिहार को बारिश से जल्‍द मिलेगी राहत, ठंड कब तक कम होगी, पटना मौसम केंद्र ने जारी किया ये पूर्वानुमान

पटना।  बिहार के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पटना सहित राज्‍य के कई इलाकों में हो रही बारिश के कारण ठंड के और बढ़ने की उम्‍मीद है। दूसरी तरफ, बारिश से भी आज राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भी बारिश होने और ओलावृष्टि के आसार हैं। मंगलवार से प्रदेश में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। रविवार की सुबह राजधानी समेत मध्य बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई। बादल छंटने के बाद ठंड और बढऩे की उम्मीद है। ठंड से पूरे जनवरी महीने में राहत मिलने की उम्‍मीद बेहद कम दिख रही है।

छपरा रहा सबसे ठंडा शहर

रविवार को छपरा राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, फारबिसगंज का तापमान सबसे अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। आकाश में बादल छाए हुए हैं। राज्य के मध्य एवं पश्चिमी हिस्से में बारिश हो रही है। सोमवार को भी प्रदेश के मध्य एवं पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है।

पश्चिमी जिलों में जमकर बारिश

रविवार की सुबह राज्य के पश्चिमी हिस्से में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा अरवल के गड़ही में 28 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, रफीगंज में 20.4, देव में 18.4, नवादा में 18.2, औरंगाबाद में 17.4, जहानाबाद में 16.8, हिसुआ में 16.2, शेरघाटी में 15.6, दिनारा में 14.4 घोषी में 12.8, रजौली में 12.7 एवं डिहरी में 12.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

  • बिहार में आज भी बारिश के आसार, कल से राहत की उम्‍मीद
  • 10.3 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा सर्वाधिक ठंडा स्थान
  • 23.3 डिग्री सेल्सियस के साथ  फारबिसगंज सबसे अधिक गर्म

पटना में बदलता रहा मौसम

राजधानी का मौसम दिन भर बदलता रहा। रविवार की सुबह राजधानी में हल्की बारिश हुई। यहां पर 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि, दिन चढऩे के बाद मौसम में काफी सुधार हुआ। दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button