ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर छात्र की आंख में पैलेट गन लगने का मामला: FIR की मांग को लेकर हांसी सिटी थाने पर कांग्रे... रेवाड़ी हंस नगर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन: गैस पाइपलाइन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, ... बहादुरगढ़ में युवक से बर्बरता और मकान में आगजनी: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, बाजार में निकाला पैदल... रेवाड़ी में सनसनीखेज वारदात: छात्रों के विवाद में कार से कुचलकर 2 युवकों की हत्या, इलाके में तनाव; C... दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में भारी आक्रोश, सज्जन कुमार को 'रोल मॉडल' बताने पर छिड़ा विवाद दिल्ली का कैब ड्राइवर निकला हिसार कोर्ट का शूटर: विनोद पानू हत्याकांड में आरोपी 3 दिन के रिमांड पर, ... हिसार में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, भिवानी निवासी महिला और युवक की दर्द... लातेहार में भारी बारिश से कुसुमटांड़ डैम टूटा: कई एकड़ फसल बर्बाद, खेतों में बालू भरने से किसानों पर... दुमका जिला संयुक्त औषधालय की बदहाली: जर्जर छत, न वॉशरूम न पानी; खौफ के साए में काम कर रहा स्टाफ पलामू टाइगर रिजर्व ने 5 जिलों से मांगी लाइसेंसी हथियारों की सूची: शिकार रोकने और वन्यजीव सुरक्षा के ...
देश

ग़ुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण देने पर क्यों खफा है कांग्रेस, आखिर कब खत्म होगी ये अंदरूनी कलह

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को पद्मभूषण दिए जाने के बाद कांग्रेस में कलह गहरा गया है और असंतुष्ट नेताओ के समूह तथा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी समर्थकों के बीच दूरी बढ़ गई है। सरकार ने राजनीति मे योगदान के लिए आज़ाद के साथ ही पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को यह सम्मान दिया। बुद्धदेव ने सम्मान लेने से इंकार कर दिया जबकि आजाद ने इसे स्वीकार कर लिया। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता को यह सम्मान मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

उलटे कांग्रेस नेतृ्व के नजदीकी मैने जाने वाले जयरा रमेश ने तब करते हुए कहा, ‘‘बुद्धदेव ने सही किया, उन्होंने गुलाम होने के बजाय आजाद रहना पसंद किया।” आजाद के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट समूह 23 के नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और कहा कि विडंबना है कि कांग्रेस आजाद के योगदान को नहीं पहचान पाई लेकिन देश सेवा के लिए सरकार ने उनके योगदान के वास्ते उन्हें सम्मान दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी आजाद को बधाई देते हुए कहा, ‘‘गुलाम नबी जी को जन सेवा और संसदीय लोकतंत्र में उनके आजीवन समृद्ध योगदान के लिए योग्य सम्मान के लिए हार्दिक बधाई।” कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी नबी आजाद को बधाई दी और कहा, ‘‘गुलाम नबी आजाद का सियासी सफर लंबा रहा है। आजाद साहब को बधाई, वे इस सम्मान के हकदार हैं।” आजाद, सिब्बल तथा शर्मा कांग्रेस के असंतुष्ट गुट समूह 23 के नेता हैं और यह गुट कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहा है जिससे सोनिया समर्थक नेताओं के साथ उनकी काफी समय से तनातनी चल रही है। हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी इसी गुट की मांग पर हुई जो काफी हंगामेदार रही।

Related Articles

Back to top button