ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
देश

आर्थिक तरक्की को गति देने के लिए उद्याग जगत ने सरकार से मांगा 1 लाख करोड़ का पैकेज

नई दिल्ली: उद्योग जगत के दिग्गजों ने वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात की और उनसे कारोबार जगत को राहत देने को लेकर मांग की। इकनॉमी स्लोडाउन से परेशान देश के कारोबार और उद्योग जगत ने सरकार से 1 लाख रुपए का राहत पैकेज देने की मांग की है। वित्त मंत्री     से 1 लाख करोड़ रुपए की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि निवेश चक्र को आगे बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए यह जरूरी है। वित्त मंत्री ने उन्हें यह भरोसा भी दिया है कि आर्थ‍िक तरक्की को गति देने के लिए जल्दी ही कदम उठाए जाएंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था के बारे में सुझाव लेने के लिए गुरुवार को इन प्रतिनिधियों को बुलाया था। इस मुलाकात के बाद उद्योग चैम्बर एसोचैम के अध्यक्ष बी.के. गोयनका ने कहा कि मौजूदा वैश्विक और घरेलू बाजार की सुस्ती को देखते हुए तुरंत कुछ उपाय करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस दौर में अर्थव्यवस्था को राहत पैकेज जैसे महत्वपूर्ण हस्तक्षेप की जरूरत है। हमने एक लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने की मांग की है।

वित्त मंत्री के साथ करीब 3 घंटे चली बैठक के बाद बाहर आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बताया कि वित्त मंत्री ने उद्योग की हालत सुधारने और अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने बताया कि यह तय हुआ है कि सरकार उद्योग जगत को उबारने के लिए जल्दी ही कोई कार्रवाई करेगी। हमें वित्त मंत्रालय से सकारात्मक संकेत मिले हैं।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने साफ शब्दों में यह भरोसा दिया है कि कोई समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि खासकर स्टील, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) और ऑटोमोबाइल सेक्टर कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। पीरामल एंटरप्राइजेज के चेयरमैन अजय पीरामल ने बताया कि बैंकों द्वारा उद्योग जगत को अब कर्ज देने में हिचकिचाहट जैसे कई मसले वित्त मंत्री के सामने उठाए गए।

उन्होंने इस मुलाकात के बाद पत्रकारों को बताया कि ऐसा नहीं है कि बैंकों में नकदी की तंगी हो, लेकिन कर्ज देने की गति नहीं बढ़ रही है. जहां तक एनबीएफसी सेक्टर का सवाल है, इसकी वजह से अर्थव्यवस्था पर दबाव है। मुझे यह बताया गया कि जल्दी ही कार्रवाई होगी। इसलिए हम इसका इंतजार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button