ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

जम्मू में दोबारा खुले स्कूल-कॉलेज, धारा 144 के बीच बाजारों में खत्म हुआ सन्नाटा

जम्मू-कश्मीर में दारा 370 खत्म करने के बाद और धारा 144 लगाने के बाद जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया था। लोकिन अब हालात धीरे- धारे थोड़े ठीन हुए नज़र आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। राज्य में धारा 144 लागू है और हर ओर सुरक्षाबल तैनात हैं। इस बीच आज जम्मू क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज दोबारा खुले हैं। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद जम्मू के सांबा से ऐसी तस्वीरें आई हैं, जो हालात सामान्य होने की ओर इशारा करती हैं। सांबा में स्कूल खुल गए हैं और बच्चे एक बार फिर बस्ता उठाकर पढ़ने को निकले हैं।

गुरुवार को ही प्रशासन ने फैसला किया था कि जम्मू के उधमपुर और सांबा में सरकारी-प्राइवेट स्कूल और कॉलेज को शुक्रवार से खोला जाएगा। ये सभी स्कूल इस हफ्ते बंद रहे थे। उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर पीयूष सिंगला ने कहा कि धारा 144 अभी भी लागू है लेकिन कुछ जगहों पर छूट दी गई है। हम हर इलाके पर नज़र बनाए हुए हैं, बाजारों को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए खुला रखा गया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है और लद्दाख को अलग प्रदेश बनाया गया है। राज्य में किसी तरह का हंगामा ना हो और अलगाववादी प्रदर्शन ना कर सकें, इसके लिए सरकार ने हजारों की संख्या में अतिरिक्त सुरक्षाबल को तैनात किया था।

एक तरफ जम्मू जिले में स्कूल खुल गए हैं, तो दूसरी ओर श्रीनगर में अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं। लेकिन लोगों को रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए बाजार में जाने की अनुमति है। बाजार में फल, सब्जी, मेडिकल की दुकानें खुली हैं। अभी भी कश्मीर घाटी में मोबाइल फोन, इंटरनेट, टीवी-केबिल बंद हैं।
स्कूल, कॉलेज खुलने के अलावा सरकारी अफसरों को भी ऑफिस आना का निर्देश दिया गया था। ऐसे में शुक्रवार को कई सरकारी अफसर अपने दफ्तर पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button