ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
छत्तीसगढ़

रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी साइबर ठगी का शिकार, ऐनीडेस्क एप डाउनलोड करते ही खाते से निकले 66 हजार

रायपुर। राजधानी रायपुर में रोजाना साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे है। पुलिस द्वारा लाख चेतावनी के बाद भी पढ़े-लिखे अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो रहे है। मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है जहां अमलीडीह निवासी रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी श्रीकांत देशपांडे को अज्ञात ठग ने कॉल कर पहले तकरीबन 30 मिनट बातचीत करते हुए एसबीआई के ऐनीडेस्क एप्लीकेशन के बारे में जानकारी ली।

जिसके बाद शातिर ठग ने बुजुर्ग श्रीकांत को अपने झांसे में लेते हुए उनके मोबाइल पर ऐनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करवा उसमें अपने डिटेल भरने को कहा जिसके बाद दो किस्तों में कुल 66, 374 रुपये श्रीकांत के बैंक खाता से उड़ा लिए गए। पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। साइबर टीम से जानकारी साझा कर आरोपित की पतासाजी की जा रही है।

चोरों ने सरकारी स्कूल का ताला तोड़ा

राजधानी रायपुर के अश्विनी नगर में पंडित महंत लक्ष्मी नारायण माध्यमिक स्कूल में देर रात अज्ञात तत्वों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। वहीं अंदर रखे आलमारी से स्कूल से संबंधित दस्तावेजों को बिखेर दिया। साथ ही कुछ समान चोरी कर ले गए। बता दें इस स्कूल परिसर में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल का संचालन होता है। मिडिल स्कूल की प्राचार्या अरूणा अवस्थी ने वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे को जानकारी दी। सूचना के बाद पार्षद मृत्युंजय दुबे ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस रात में ही स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button