ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
मध्यप्रदेश

सतना जिले की मैहर तहसील में पटवारी MP में सीमांकन के लिए फिर मांगी गई रिश्वत

सतना जिले की मैहर तहसील में एक पटवारी को सीमांकन के लिए दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। पटवारी ने सीमांकन के लिए पांच हजार रूपए की मांग की थी और एक हजार रुपए वह ले चुका था। लोकायुक्त पुलिस ने मैहर में उसके घर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक सतना जिले के मैहर तहसील के पलौहा हल्का पटवारी महादेव मवासी के पास ग्राम पलौहा के थाना अमदरा क्षेत्र के ग्रामीण उमेश कुमार द्विवेदी अपनी जमीन के सीमांकन के लिए काफी समय से चक्कर लगा रहे थे। इसके लिए महादेव ने उमेश से पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसके एडवांस के रूप में पटवारी एक हजार रुपए ले चुके थे। दो हजार रुपए की राशि लेने के लिए उनके बीच आज का दिन तय हुआ था। 

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ के मुताबिक पटवारी मवासी ने रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारी उमेश कुमार द्विवेदी से रिश्वत मांगी थी। यह शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध ढंग से लोकायुक्त पुलिस की 15 सदस्यीय टीम ने पटवारी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। हाल ही में सतना जिला पुलिस के हिनौती चौकी के हवलदार रामसुरेश यादव को भी तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। 

Related Articles

Back to top button