ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

Arun Jaitley Health Update : अरुण जेटली की हालत अब स्थिर, अभी ICU से बाहर नहीं

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत अब स्थिर है। AIIMS में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उन्‍हें अभी आईसीयू से बाहर नहीं लाया गया है। शुक्रवार को सांस लेने में परेशानी व घबराहट के बाद सुबह में उन्हें एम्स लाया गया था। एम्स का कहना है कि उनका ब्लड प्रेशर, धड़कन व पल्स रेट सामान्य है।

दवाएं कर रही हैं असर

शनिवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने AIIMS पहुंचकर उनका हाल लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि AIIMS के डॉक्टरों ने बताया है कि अरुण जेटली पर दवाओं का असर हो रहा है और हालत स्थिर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी लगातार एम्स के डॉक्टरों के संपर्क में हैं। उन्होंने शनिवार को दोबारा अस्पताल पहुंचकर जेटली के स्वास्थ्य का हाल लिया।

एम्‍स के डॉक्‍टरों का ये है कहना

AIIMS का कहना है कि कार्डियोलॉजी, इंडोक्रेनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व पल्मोनरी मेडिसिन के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टर नियमित उनकी देखरेख कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनके स्वास्थ्य में खास सुधार तो नहीं हुआ है, लेकिन दवाओं का असर हो रहा है।

हो चुकी थी बैरियाट्रिक सर्जरी

सितंबर 2014 में वजन कम करने के लिए मैक्स अस्पताल में उनकी बैरियाट्रिक सर्जरी की गई थी। इसके बाद पिछले साल उन्हें किडनी की बीमारी होने की बात सामने आई थी। इस वजह से मई 2018 में AIIMS में उनकी किडनी प्रत्यारोपण सर्जरी भी हुई थी। इसके कुछ महीने बाद उन्हें सॉफ्ट टिश्यू कैंसर होने का मामला सामने आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button