ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

विराट कोहली ने क्यों छोड़ी भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी, रिकी पोंटिंग ने कही हैरान करने वाली बात

दुबई। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कई बातें कही। पोंटिंग ने कहा कि विराट कोहली ने जब टेस्ट कप्तानी छोड़ी तब वो उनके फैसले से हैरान थे, लेकिन मेरा मानना है कि उन्होंने कुछ रिकार्ड तोड़ने और अपनी बल्लेबाजी को और बेहतर करने के मकसद से ये फैसला किया होगा। रिकी ने विराट कोहली की कप्तानी की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी कप्तानी में भारत का विदेशी धरती पर रिकार्ड सुधरा और पहले की तुलना में भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर ज्यादा मैच जीते। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि विराट कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में रोहित शर्मा अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाएंगे।

रिकी पोंटिंग ने द आइसीसी रिव्यू के पहले एपिसोड में कहा कि मेरी कोहली से आइपीएल 2021 के पहले चरण में बात हुई थी और उनके कप्तानी छोड़ने से मुझे हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि वो तब सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने की बात कर रहे थे और टेस्ट मैच की कप्तानी को लेकर उनमें कितना जुनून था। उन्हें यह काम पसंद था और वह इसका पूरा आनंद लेते थे। इसलिए जब मैंने सुना तो वास्तव में मुझे बहुत हैरानी हुई। पोंटिंग ने हालांकि अपने अनुभव के आधार पर कहा कि कोहली ने यह फैसला करने से पहले कई चीजों पर गौर किया होगा।

रिकी पोंटिंग ने कहा कि विराट कोहली लगभग सात साल तक कप्तान रहे। दुनिया में अगर कोई देश है जिसकी कप्तानी करना सबसे मुश्किल काम है तो वह भारत है क्योंकि वहां खेल बेहद लोकप्रिय है और प्रत्येक भारतीय अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहता है। पोंटिंग ने कहा कि वो अभी 33 वर्ष का है और अभी कुछ और वर्ष तक खेलना जारी रखना चाहेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि वह कुछ नए रिकार्ड बनाएगा जिनसे वह ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बल्लेबाज के तौर पर कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी के बिना यह उसके लिये थोड़ा आसान हो सकता है।

पोंटिंग ने कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यहां तक कहा कि उनकी कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने जो प्रयास किये, कोहली की अगुवाई में भारत के प्रयास उससे भी बेहतर थे। उन्होंने कहा कि हमारी तुलना में भारत की उपलब्धियां अधिक चौंकाने वाली थी। जब मैंने कप्तानी संभाली तो मुझे एक ऐसी टीम मिली थी जो लंबे समय तक विश्व क्रिकेट पर हावी रही थी। यदि आप विराट से पहले के भारत को देखो तो वह स्वदेश में बहुत मैच जीतता था लेकिन विदेशों में उतनी अधिक जीत दर्ज नहीं कर पाता था। इस चीज में सुधार हुआ और टीम ने विदेशों में अधिक मैच जीते। भारत ने कोहली की अगुवाई में 68 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 40 में उसने जीत दर्ज की जो भारतीय रिकार्ड है।

Related Articles

Back to top button