ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में लूटपाट के विरोध पर बेखौफ बदमाशों ने दूध कारोबारी को मारी गोली, सोने की चेन और अंगूठिय... हाथरस के सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत, क... श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की 'मॉक ड्रिल', इमारत ढहने की स्थिति में या... दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुई अजीब घटना: 55 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग अदला-बदली के बाद ... मथुरा में अनोखी घुड़चढ़ी का अनूठा नजारा: जीजा ने अपने दो सालों को पहनाई 500-500 के नोटों से बनी एक-ए... दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्र... उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के हुए तबादले, कई कमिश्नरेट ... सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज: बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग, कहा- प्रधान... रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच अब पोलैंड तक पहुंची: रूसी मिसाइलों और ड्रोन के गिरने से बढ़ी NATO में हलचल,... वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड...
मध्यप्रदेश

साउथ तुकोगंज में होगा ‘चांद के पार चलो’ कार्यक्रम, इमली बाजार में होंगे कमल मुनि के प्रवचन

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 30 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के परिचय सम्मेलन का समापन होगा। साथ ही जैन संतों के प्रवचन और संगीतमयी कार्यक्रम ‘चांद के पार चलो’ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ‘कैसे भूले रामायण की अपराजिताओं को’ विषय पर भी एक रोचक कार्यक्रम होगा।

– चातुर्मास के चलते शहर में इन दिनों कई संत-मुनि आए हुए हैं। इनमें आचार्य विहर्ष सागर महाराज भी हैं। इनके बड़ा गणपति क्षेत्र स्थित मोदीजी की नसिया में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। वे श्रावक-श्राविकाएं को सुबह 8.30 बजे से संबोधित करेंगे।

– श्वेतांबर जैन संत कमल मुनि कमलेश महाराज के प्रवचन यदि आप सुनना चाहते हैं और ज्ञान के द्वारा भक्ति की राह पर बढ़ना चाहते हैं तो इमली बाजार स्थित महावीर भवन में आपको यह अवसर मिलेगा। सुबह 8.30 बजे जैन संत के प्रवचन प्रतिदिन हो रहे हैं।

– माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ सेवा ट्रस्ट द्वारा माहेश्वरी समाज का तीन दिनी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का समापन होगा। अंतिम दिन सम्मेलन की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी।

– यदि आप कुछ बेहतर सुनना-देखना चाहते हैं जिसमें रामायण के पात्रों की बात हो, तो यह मौका माहेश्वरी डीडवाना महिला मंडल बिजासन क्षेत्र की महिलाएं दोपहर 3 बजे बडीज रेस्टोरेंट एमजी रोड में दे रही हैं। जहां ‘कैसे भूलें रामायण की अपराजिताओं को’ पर कार्यक्रम होगा। आप भी इसका हिस्सा बन अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं।

– आज आप अगर गीतों का आनंद लेना चाहते हैं और शाम का वक्त खाली है तो उसे उपयोगी बनाएं। एक शाम अपने लिए मुकर्रर करें। इसके लिए आपको शाम 7.30 बजे जाल सभागृह साउथ तुकोगंज में होने वाले म्यूजिकल प्रोग्राम ‘चांद के पार चलो’ को सुनने के लिए जाना होगा और अपने शौक को भी आप पूरा कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button