ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
बिहार

बेगूसराय में टला बड़ा रेल हादसा, 2 हिस्सों में बंटी सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले उस समय एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन चलते चलते भागों में बंट गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दरअसल, सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस जब बेगूसराय स्टेशन के पास पहुंची। इसी बीच लोहियानगर गुमटी के पास पुरबिया एक्सप्रेस के 2 डब्बों के बीच लगा कपलिंग टूट गया और गाड़ी दो भागों में विभक्त हो गई। वहीं ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रेन को रोका गया। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

बता दें कि मौके पर पहुंचकर रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को आश्वस्त किया। उसके बाद क्षतिग्रस्त ट्रेन को पुनः जोड़कर उन्हें गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त यात्रियों के द्वारा रेल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button