ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

जम्मू कश्मीर की जेेलें की गई खाली, लखनऊ शिफ्ट किये कैदी

लखनऊः जम्मू एवं कश्मीर से 24 कैदियों को यहां लखनऊ जिला जेल में स्थानांतरित किया गया है।इन कैदियों को आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। पिछले तीन दिनों में, जम्मू एवं कश्मीर की जेलों से 70 कैदियों को उत्तर प्रदेश की उच्च सुरक्षा वाली जेलों में स्थानांतरित किया गया है। गुरुवार को 26 कैदियों को आगरा जिला जेल में और शुक्रवार को 20 अन्य कैदियों को बरेली जिला जेल में भेजा गया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन 24 कैदियों को विशेष विमान द्वारा लखनऊ लाया गया। यह विमान शनिवार शाम बख्शी का तालाब स्थित भारतीय वायु सेना के एयरबेस में उतरा। यहां से उन्हें तीन उच्च सुरक्षा वाली गाड़ियों में गोसाइगंज क्षेत्र में स्थित जिला जेल ले जाया गया। गाड़ियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल था। एयरबेस से जेल तक के मार्ग पर रास्ते में इन उच्च सुरक्षा वाले वाहनों को रास्ता देने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी। शनिवार को इससे पहले जिला प्रशासन ने भी जेल परिसर का दौरा कर वहां व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर से और कैदियों को भी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सेंट्रल, नैनी सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी सेंट्रल और गोरखपुर जेल में लाया जा सकता है। पुलिस ने हालांकि कैदियों के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि इन कैदियों को वहां मौजूद सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा के बीच अलग बैरकों में रखा गया है।एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लखनऊ जेल में लाए गए कैदी मुख्य रूप से ऐसे अलगाववादी संगठनों से हैं जो हिंसा, पत्थरबाजी तथा शांति भंग करने के मामलों में पकड़े गए हैं।’’

माना जा रहा है कि कैदियों को सुरक्षा कारणों से स्थानांतरित किया जा रहा है।पांच अगस्त को जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने के आदेश के बाद वहां हाई अलर्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button