ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

जम्मू कश्मीर में हालातों पर DGP का बयान- 6 दिन में नहीं चली 1 भी गोली

श्रीनगरः जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने घाटी में गोलीबारी की घटनाओं से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को शनिवार को सिरे से नकार दिया। पुलिस प्रशासन ने साथ ही लोगों से किसी भी तरह की ‘शरारती और भड़काऊ खबरों’ पर विश्वास नहीं करने का आग्रह किया है।जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने एक वीडियो में कहा, ‘‘पुलिस ने बीते छह दिनों में अब तक एक भी गोली नहीं चलाई है। लोगों को घाटी में गोलीबारी की घटनाओं से संबंधित किसी भी शरारती और भड़काऊ खबर पर विश्वास नहीं करना चाहिए।’’

दिलबाग सिंह ने यह भी बताया कि जम्मू के 10 जिलों से निषेधाज्ञा हटा दी गई है।दिलबाग सिंह ने कहा, ‘‘जम्मू में 10 जिलों में किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है। जम्मू के केवल पांच शहरों में ही प्रतिबंध है। धीरे-धीरे उन्हें भी हटा दिया जाएगा।’’

वहीं, एक अन्य वीडियो में कश्मीर के महानिरीक्षक (आईजी) एसपी पानी कहते दिखे, ‘‘घाटी में गोलीबारी की घटना से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के बारे में स्पष्ट किया जाता है कि ये रिपोर्ट्स गलत हैं।उन्होंने वीडियो में आगे कहा, ‘‘घाटी में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। पिछले एक सप्ताह से घाटी में काफी हद तक शांत बनी हुई है। हम मीडिया एजेंसियों की जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए सराहन

जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस इम्तियाज हुसैन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें लाल चौक, डल झील क्षेत्र, बटमालू, जहांगीर चौक, गांदेरबल, बारामूला और पुलवामा क्षेत्र नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई दुकानें बंद नजर आ रही हैं, वहीं कई लोग सड़कों पर अपने दैनिक कार्यों के लिए आते-जाते दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में लागू भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370(जो जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देता है) को रद्द करने की घोषणा करने से कुछ घंटे पहले घाटी में प्रतिबंध लगाए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button