ब्रेकिंग
IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों च... Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री ... Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से य... Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गं... Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक ... Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी ... Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-... Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्... Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जान...
देश

वाराणसी की मुस्लिम महिलाएं ने पीएम मोदी के लिए तीन तलाक और 370 मुक्त राखियां की तैयार

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को राखी के अवसर पर अनूठी सौगात दी है। इस बार इन सभी बहनों ने अपने सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष राखी तैयार की है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो राखियां बनाकर भेजी गई, एक तीन तलाक मुक्त और दूसरी 370 मुक्त।रिश्तों की इस डोर पर मौलानाओं ने गुस्से का इजहार किया हैं।

वाराणसी की हजारों मुस्लिम महिलाएं पिछले छह सालों से नरेंद्र मोदी को अपना भाई मानकर रक्षाबंधन पर उनके लिए राखी भेजती हैं। इनको तीन तलाक से आजादी दिलाने वाले पीएम मोदी को वैसे तो ये महिलाएं पिछले छह साल से राखी भेज रही हैं, लेकिन इस बार का रक्षाबंधन पर्व इनके लिए कुछ खास ही है।इन्होंने राखी के साथ ही खास गीत भी तैयार किया है।

यह सभी तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथा और देश को तोडऩे वाली अनुच्छेद 370 खत्म होने से खुश हैं। इनकी इसी खुशी का प्रभाव रक्षाबंधन त्योहार पर भी पड़ा है, तभी तो गीत गाकर प्रधानमंत्री मोदी के लिए अनुच्छेद 370 मुक्त और तीन तलाक मुक्त राखी मुस्लिम बहनों ने बड़े मनोयोग से बनाकर यह संदेश दिया कि हर तीज, त्यौहार, धर्म और रिश्ते से ऊपर है देश से रिश्ता।

मोदी भईया ने राखी के बंधन को निभाया।

लाज रखी मुस्लिम बहनों की, तीन तलाक हटाया।

आवाज सुनी कश्मीरी बहनों की, अनुच्छेद 370 हटाया।

दे दी आजादी लद्दाखी बहनों को, केंद्र शासित बनाया।

इज्जत रखी बहनों की भईया ने, घर-घर शौचालय बनाया।

मोदी भईया ने राखी के बंधन को निभाया।

विशेष राखी बनाने वाली मुस्लिम महिलाओं का इस मामले में कहना है कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करवाया, वह केवल एक भाई ही कर सकता है। अपने भाई के लिए हम बहनें अपने हाथों राखी बनाकर भेज रही हैं। राखी के ऊपर मोदी की फोटो लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने हमारी दयनीय हालत को खत्म किया है। आने वाली महिलाएं भी तीन तलाक के दर्द ले बच सकती हैं। इसी कारण हम लोगों ने यह पवित्र बंधन राखी भेजी।

वाराणसी में मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष भवन, इंद्रेश नगर, लमही में हिंदु-मुस्लिम महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए ऐसी राखी का निर्माण किया, जो देश की भावनाओं से जुड़ा था। रेशम के धागे के साथ खूबसूरत टिक्की लगाकर एक-एक राखी को सजाया। किसी राखी पर 370 मुक्त, किसी पर तीन तलाक मुक्त और किसी पर मोदी और इंद्रेश कुमार की तस्वीर थी। 15 अगस्त को हिंदुस्तान की आजादी का त्योहार मनाया जाएगा, साथ ही रक्षाबंधन के माध्यम से तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथा और अनुच्छेद 370 हटने से आजादी का उत्सव भी यहां पर मनाने की तैयारी की जा रही है।

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिफाफे में दो राखी भेजी गई, एक तीन तलाक मुक्त और दूसरी 370 मुक्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता इंद्रेश कुमार को तीन तलाक मुक्त राखी भेजी गई। गृहमंत्री अमित शाह को 370 मुक्त और 35ए मुक्त राखी भेजकर अपना भाई होने पर गर्व किया। इसके अलावा कश्मीरियों के लिए मोदी राखी, लद्दाखियों के लिए इंद्रेश राखी, भारतीय सेना के जवानों के लिए सुभाष राखी और रामभक्तों के लिए श्रीराम राखी बनाई गई। इस बार आजादी के दिन ही रक्षाबंधन उत्सव है, इसलिए तीन तलाक और 370 से आजादी वाले राखी का निर्माण किया गया ताकि सामाजिक कुप्रथा और राष्ट्रीय कलंक से आजादी का अहसास राखी बांधने वाले कर सकें।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, उनको गुलामी के दर्द का अहसास था। आज तीन तलाक और 370 से आजादी में भाग लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति का महत्व नहीं समझ सकता है, जिसने वर्षों तक इसकी गुलामी झेली हो। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, इंद्रेश कुमार ये देश के महानायक और समाज सुधारक हैं। जिन्होंने हर हिंदुस्तानी को इस कलंक से आजादी दिलाई। राखी के बहाने हम दिलों को जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। कश्मीर और लद्दाखी भाई बहनों को मोदी राखी और इंद्रेश राखी भेजकर यह बताना चाहते हैं कि इन्हीं महापुरूषों की वजह से आप राष्ट्रीय कलंक से आजाद हैं।

आगबबूला हुए मौलाना

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को राखी भेजी है। इस बीच राखी भेजे जाने से मौलाना नाराज हो गए हैं। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने से उत्साहित वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ से राखी बनाकर भेजी है। इस नेक काम की कुछ मुस्लिम मौलानाओं ने सराहना की तो कुछ ने इसे ‘सस्ते प्रचार का तरीका’ बताया है। विरोधियों ने कहा कि आरएसएस का अनुषांगिक संगठन मुस्लिम मंच इस तरह की हरकतें करवा रहा है।

शैखू आलम साबरिया चिश्चितिया मदरसा के मौलाना इस्तिफाक कादरी ने कहा कि राखी भेजने का तरीखा सिर्फ दिखावा है। यह सियासत के लिए किया जा रहा है। ऐसा लोग सिर्फ अपने प्रचार के लिए करवाते हैं। मुस्लिम महिलाओं के सामने और भी बहुत सारे मसले हैं, हुकूमत को उन पर भी ध्यान देना चाहिए। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष मतीन खान ने कहा कि आरएसएस का अनुषांगिक संगठन मुस्लिम मंच इस तरह की हरकतें करवा रहा है। नकाब और टोपी पहनकर इस तरह की हरकतें करते हैं, जिससे मुस्लिमों में आपस में बगावत हो। इसमें किराये पर लाए गए मुस्लिम भी होते हैं। बिकाऊ माल सत्ताधारी लोगों के दबाव में ऐसा काम कर रहे हैं। कुछ लोग प्रधानमंत्री को खत भेजेंगे, फिर उसका प्रचार करेंगे। इस तरह की हरकत ये सिर्फ सत्ता के प्रचार के लिए करते हैं। उनमें से राखी भिजवाना भी एक कड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button