ब्रेकिंग
सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ... आधार कार्ड में नया पता कैसे बदलें? बिना लाइन में लगे घर बैठे मोबाइल से अपडेट करने का आसान तरीका ईद-ए-मिलाद उन नबी 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा 12 रबीउल अव्वल, जानिए इस दिन का अर्थ और इस्लामिक महत... बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट
देश

केजरीवाल के मंत्री को लोगों ने सड़क पर बनाया बंधक, आधे घंटे बाद पुलिस ने छुड़वाया

नई दिल्लीः केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को रविवार को लोगों के गुस्से का इस कदर सामना करना पड़ा कि उन्हें लगभर आधे गंटे तक अपनी कार में बंधक बनकर रहना पड़ा। दरअसल, दिल्ली के द्वारका में ये हंगामा हुआ। जैन बिजवासन विधानसभा और मटियाला विधानसभा में पुलों का शिलान्यास करने पहुंचे सत्येंद्र जैन पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विकास कार्यों में कोताही बरतने से नाराज इलाके के लोगों ने सत्येंद्र जैन पर जमकर भड़ास निकाली। करीब आधे घंटे से गाड़ी में फंसे रहने के बाद पुलिस बल ने आकर सत्येंद्र जैन को वहां से बाहर निकाला।

इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, घटना तिमारपुर में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के नेहरू विहार की राशन की दुकानों पर फूड एंड सप्लाई मंत्री छापा मारने पहुंचे थे। उनके साथ तिमारपुर विधायक भी मौजूद थे। विधायक की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि राशन दुकान में अनियमितताएं होने के चलते रंगे हाथों पकड़े जाने पर राशन माफिया ने हमला किया था। मामले में विधायक ने तिमारपुर थाने में शिकायत दी है। विधायक ने पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button