ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

मंदिर में रचाई शादी, जेवर लेकर दुल्हन हुई फरार


जबलपुर । प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक महिला ने कोर्ट के मंदिर में शादी रचाई और हजारों रुपए नगद और जेवरात लेकर फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन की इस हरकत से कोर्ट के बाहर हंगामा मच गया। जिसके बाद शादी कराने वाली एक महिला को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया। जो लुटेरी दुल्हन की मौसी बताई जा रही है। ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं रेनू की तलाश की जा रही है। जांच उपरांत एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ओमती पुलिस ने बताया कि लालबाग वार्ड क्रमांक-11 छिंदवाड़ा निवासी दशरथ पटेल राधाकृष्ण वार्ड भानतलैया दमोहनाका निवासी रेनू राजपूत के साथ जिला न्यायालय में शादी करने पहुंचा। दोनों की शादी में रेनू की मौसी मध्यस्थ थी। दोनों अपने स्वजन के साथ मंगलवार को न्यायालय पहुंचे। जहां रेनू ने शर्त रख दी कि वह कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में शादी करेगी। जिसके बाद अनुबंध पत्र के आधार पर दोनों ने मंदिर में शादी की। विवाह उपरांत दशरथ नवविवाहिता रेनू को लेकर घर के लिए रवाना हुआ। वह जिला न्यायालय के बाहर सड़क तक पहुंचा था। तभी रेनू ने कहा कि उसे गाड़ी में बैठने में तकलीफ हो रही है। उसने दशरथ से गाड़ी रोकने के लिए कहा। दशरथ ने जैसे ही गाड़ी रोकी रेनू उससे उतर गई। जिसके बाद पीछे से पहुंची एक अन्य गाड़ी पर सवार होकर वह भाग गई। दशरथ ने बताया कि मध्यस्थ मौसी ने 35 हजार रुपये में शादी तय कराई थी। विवाह से पहले ही उसने रेनू को 35 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र, साड़ी व अन्य कपड़े तथा चूड़ी आदि दिए थे। कोर्ट के मंदिर में शादी रचाने के बाद वह धोखा देकर भाग गई। दशरथ ने आरोप लगाया कि रेनू पहले भी इस तरह की घटनाएं कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button