ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
लाइफ स्टाइल

भारत में Redmi Smart Band Pro 9 फरवरी  को होगा लॉन्च

शाओमी 9 फरवरी को देश में अपने रेडमी नोट 11 सीरीज डिवाइस लॉन्च करने के लिए तैयार है। सीरीज में रेडमी नोट 11 और नोट 11S शामिल है लेकिन इसी के साथ, कंपनी इवेंट में रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो और रेडमी स्मार्ट टीवी X43 भी लॉन्च करेगी। एक नए डेवलपमेंट में, शाओमी सेंट्रल की एक रिपोर्ट ने Redmi Band Pro India की कीमत का खुलासा किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो की कीमत भारत में 5 हजार रुपये से कम होगी। शाओमी सेंट्रल ने अपने इंटरनल सोर्स का हवाला देते हुए दावा किया है कि Redmi Band Pro की शुरुआती कीमत देश में 2999 रुपये होगा। अगर सच है, Redmi Band Pro अपने फीचर्स के साथ प्रतिस्पर्धा को कम करेगा और सीधे तौर पर रेडमी बैंड 2 से मुकाबला करेगा। 

स्पेक्स और फीचर्स

1. रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो में 1.47-इंच एमोलेड टच स्क्रीन डिस्प्ले है। डिस्प्ले पैनल 194×368 पिक्सल रेजोल्यूशन, 450nits ब्राइटनेस और 282ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। यह 100% NTSC कलर गैमट ​​को सपोर्ट करता है।

2. रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो में 200mAh की बैटरी है और यह 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। कंपनी का दावा है कि पावर सेविंग मोड में बैंड 20 दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, 3-एक्सिस जायरोस्कोप और 3-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर है।

3. बैंड 110 से अधिक फिटनेस मोड को ट्रैक कर सकता है और कई एक्टिविटी का खुद ब खुद डिटेक्ट करता है। यह 24-घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​​​SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ​​मासिक धर्म की ट्रैकिंग, और बहुत कुछ प्रदान करता है।

4. यह 50+ वॉच फेस के साथ प्रीलोडेड आता है और एंड्रॉइड (6.0 और ऊपर) और आईओएस (10.0 और ऊपर) डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ 5.0 कान उपयोग करता है। यह म्यूजिक कंट्रोल, नोटिफिकेशन, फाइंड माय फोन, आइडल अलर्ट समेत कई फीचर्स प्रदान करता है। इसमें 5ATM वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग भी है।

Related Articles

Back to top button