Breaking
रेत चोरी रोकने मुहूर्त का इंतजार कर रही जियावन पुलिस! कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार... अनूपपुर में नाबालिग ने लगाई फांसी ,हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें प... बहन की आज शादी, भाई की ट्रैक्टर पलटने से हुई दर्दनाक मौत, जबलपुर में 5 की मौत सभी रिश्तेदार... ‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडल... 6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी

उत्तर भारत में अगले हफ्ते फिर कंपाएगी ठंड, होगी बारिश,IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली : उत्तर भारत में अगले हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 और 25 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग अनुसार, आगामी पश्चिमी विक्षोभ के बीच उत्तर भारतीय क्षेत्र में मौसम की स्थिति में तीव्र बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में 23 जनवरी से ठंड बढ़ने लगेगी और इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में 24 जनवरी से देखने को मिलेगा जो 25 जनवरी को भी जारी रहेगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अनुमान
24 जनवरी की शाम से आकाश में घने बादल छाए रहेंगे और उसके बाद से लेकर 26 जनवरी की सुबह तक मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबादी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है, लेकिन कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह के समय एक बार फिर से ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री था जो शनिवार को गिर कर 6.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सबसे ठंडी सुबह मुंगेशपुर में रही, यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में 5.6, लोदी रोड में 5.8 डिग्री व आयानगर में 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। एनसीआर में गुरुग्राम में 6.8, नोएडा में 7.5 व गाजियाबाद में 9.1 डिग्री तापमान रहा। दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर भी दर्ज हुआ।

 

रेत चोरी रोकने मुहूर्त का इंतजार कर रही जियावन पुलिस!     |     कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार…     |     अनूपपुर में नाबालिग ने लगाई फांसी ,हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें पूरा मामला…     |     बहन की आज शादी, भाई की ट्रैक्टर पलटने से हुई दर्दनाक मौत, जबलपुर में 5 की मौत सभी रिश्तेदार…     |     ‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडली     |     6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार     |     खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब     |     दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट     |     नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद     |     कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें